Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज
सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या

अल्मोड़। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज की है ।उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 4 वोट के अंतर से हराया। भाजपा की चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रदेश भर में अल्मोड़ा जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव सबसे रोचक मुकाबलों में से एक था और सभी राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस पर थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 45 वोट पड़े। इनमें से भाजपा की हेमा गैड़ा ने 24 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को 4 मतों से हराया। सुनीता कुंजवाल को 20 वोट मिले जबकि उक्रांद की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला।

चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर भाजपा ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी तरह संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के ग्रामीण अंचल में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और इससे विकास की गति और तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top