Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ माता का पूजन और सेवा

सीएम धामी ने आम जन से अपील की कि वे भी इस पावन पर्व को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भक्ति, प्रकृति संरक्षण और पशुधन के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए गौ माता का पूजन किया और उनकी सेवा की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा और धारण लीला के माध्यम से यह सन्देश दिया कि प्रकृति की रक्षा ही सच्ची भक्ति है।

सीएम धामी ने आम जन से अपील की कि वे भी इस पावन पर्व को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाएं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

गोवर्धन पूजा पर यह संदेश लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने और पशुधन की सेवा के महत्व को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top