Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील

यशपाल-भुवन के गढ़ में बीजेपी का परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उत्तरकाशी जिले से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी और ऊधमसिंह नगर से अजय मौर्या को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

सबसे खास बात यह रही कि ऊधमसिंह नगर से आने वाले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के राजनीतिक गढ़ में भी भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की, जो विपक्ष के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि ग्रामीण और जिला स्तर पर बीजेपी का संगठन मजबूत पकड़ बनाए हुए है, और विपक्षी दलों के पारंपरिक गढ़ों में भी पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top