Breaking News
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आते ही जबरदस्त असर दिखाया है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा, बल्कि कमाई के मामले में भी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन अपनी रफ्तार और तेज कर ली है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने पहले दिन भारत में 20.05 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

कम समय में ही फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘अवतार 3’ ने अब तक ‘थंडरबोल्ट्स’, ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ और ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे इसकी मजबूत पकड़ साफ नजर आती है।

अब फिल्म की नजर इस साल डीसी की फिल्म ‘सुपरमैन’ के भारत बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है, जिसने 49.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पहले वीकेंड में ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ साल 2009 में आई ‘अवतार’ और 2022 की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की अगली कड़ी है। फिल्म में जेम्स कैमरून के निर्देशन में अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सिनेमाई अनुभव देखने को मिल रहा है। साइंस-फिक्शन शैली की इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर, केट विंसलेट समेत कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top