देहरादून में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ आप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ आप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Spread the love

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 4 अगस्त 2024 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली।

सुबह 11:00 बजे शुरू हुई ये यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरु हुई जो घंटाघर होते हुए एस्टले हाल, सुभाष चौक ,लैंसडाउन चौक होते हुए घंटा घर पर ही समाप्त हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने आवाहन किया है कि, हर आदमी के हाथों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। इसी कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है, और मुझे उम्मीद है कि हम सब तिरंगे के सम्मान के लिए संकल्प बंद होंगे।

आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।

आनन्द ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी ने फहराया है ,उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।

इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया।

इस तिरंगा यात्रा में जोत सिंह बिष्ट, उमा सिसोदिया, डिंपल सिंह ,आजाद अली ,रविंद्र आनंद ,डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन, मुकेश पांडे ,डीके पाल, नितिन जोशी, राधा सिंह ,सुधा पटवाल ,सुरेश सैनी ,राजू मौर्य, विजय सिंह पवार , कासिम चौधरी ,पंकज अरोड़ा ,प्यारा सिंह ,भजन सिंह, अशोक सेमवाल, सागर हांडा,मंजू शर्मा, श्याम बाबू पांडे, रविंद्र चौधरी, किरण मंडरवाल, विशाल चौधरी ,समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Digital Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *