Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट

भाजपा की जीत होगी जनता की जीत – कैबिनेट मंत्री 

रुद्रप्रयाग/अगस्तमुनि। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अगस्तमुनि मण्डल पहुँचकर नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार प्रसार किया । मंत्री रेखा आर्या ने हाट ग्रामसभा में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना कर अपना जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की ।

आज मंत्री रेखा आर्या ने अगस्तमुनि नगर मण्डल के ग्रामसभा हाट,झटगण,गदनू , फलई और सिल्ला बामड़ गाँवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जाती है, पार्टी ने पूर्व में भी केदारनाथ विधानसभा में शैला रानी रावत को नेतृत्व का मौक़ा दिया था और उनके आकस्मिक जाने से फिर हमको चुनाव में जाना पड़ रहा हैI हम पार्टी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फिर मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए बहन आशा नौटियाल को टिकट दिया है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा जनता को नयी सरकार नहीं बनानी है बल्कि अपने जनप्रतिनिधि को जीताकर अपनी केदारनाथ विधानसभा का विधायक का चयन कर भारतीय जानता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को मज़बूत कर केदारनाथ विधानसभा को चौमुखी विकास के साथ जोड़ने के लिए मतदान करना हैI मंत्री रेखा आर्या ने जानता से संवाद करते हुए कहा हमको बाबा केदार के चरणों में आशा नौटियाल को भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता कर बाबा केदार को समर्पित करना है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज समाज के आख़िरी पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति के पास अपना घर,अपना शौचालय,गैस कनेक्शन,अपना बैंक खाता और आज गाँव गाँव सड़कों का जाल बिछ रहा है और यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण की नीति का नतीजा है कि हमारे प्रदेश का नागरिक सशक्त और समृद्ध बन रहा है । जनसंपर्क के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता से संवाद कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समस्याओं को निस्तारण का भरोसा मंत्री रेखा आर्या ने जानता को दिलाया है।

इस कार्यक्रम में पूर्व ज़िला अध्यक्ष बचस्पति सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, बीना बिष्ट , ऊखीमठ पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top