Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

 मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए बड़ा फीचर किया जारी, अब नहीं चलेगी किशोरों की मनमानी

 मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए बड़ा फीचर किया जारी, अब नहीं चलेगी किशोरों की मनमानी

किशोरों की उम्र पकड़ने के लिए एआई का करेंगे इस्तेमाल

नए फीचर का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना

नई दिल्ली। Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा फीचर जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर किशोरों की मनमानी नहीं चलेगी। वैसे तो इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने की कम-से-कम उम्र 13 साल है लेकिन बच्चे अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी देकर इसे इस्तेमाल करते हैं। किशोरों की इस चालाकी को पड़कने के लिए Instagram अब एआई का इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा है कि अब बच्चे अपनी उम्र को छिपा नहीं सकेंगे।

Instagram, विशेष रूप से किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर निगरानी में रहा है और Meta ने इसका जवाब देते हुए एक नया AI टूल “एडल्ट क्लासिफायर” लॉन्च किया है। इस टूल का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना है। यह टूल एआई का इस्तेमाल करके यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों और अन्य प्रोफाइल जानकारी का विश्लेषण करता है ताकि उनकी उम्र का अनुमान लगाया जा सके। यह उस तरह के फैक्टर्स को ध्यान में रखता है जैसे कि कौन यूजर्स को फॉलो कर रहा है, वे किस प्रकार के कंटेंट के साथ इंटरैक्ट करते हैं और यहां तक कि दोस्तों के जन्मदिन पोस्ट जैसे कमेंट्स भी।

यदि क्लासिफायर को लगता है कि यूजर्स की उम्र 18 साल से कम है, तो यह उन्हें ऑटोमैटिक तौर पर “टीन अकाउंट” में बदल देगा। इन अकाउंट्स में अधिक सख्त प्राइवेसी सेटिंग्स होती हैं, जैसे कि कौन मैसेज कर सकता है और वे किस प्रकार की सामग्री देख सकते हैं, इस पर फिल्टर लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top