Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

करनपुर गोलीकांड के शहीद राजेश रावत को किया याद, कातिलों को सजा मिलने में देरी से बढ़ी नाराजगी

करनपुर गोलीकांड के शहीद राजेश रावत को किया याद, कातिलों को सजा मिलने में देरी से बढ़ी नाराजगी

3 अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान करनपुर गोलीकांड में शहीद हुए राजेश रावत जी की पुण्यतिथि पर शहीद राजेश रावत स्मारक पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में उपस्थित होकर राजपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का राज्य सदैव ऋणी रहेगा। राजेश रावत जी ने जिस निष्ठा और समर्पण से राज्य निर्माण में योगदान दिया, हम उनका सदैव स्मरण करेंगे और उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हैं।

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, राजेश रावत जी के बलिदान ने इस पृथक राज्य की नींव रखी। शहीदों के योगदान के बिना उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव नहीं था। राज्य सदैव शहीद आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता रहेगा।

राज्य आंदोलनकारी और डीएवी महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, वीरेंद्र पोखरियाल जी ने कहा, राज्य आंदोलन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस राज्य का निर्माण किया है। हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिनकी बलिदान से आज उत्तराखंड एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में है।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, रविंद्र जुगरण जी ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, “करणपुर गोलीकांड के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। यह राज्य शहीद राजेश रावत जैसे आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। हम सभी शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान का सम्मान करते हैं। यह राज्य सदैव उनके योगदान के लिए ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर शहीद राजेश रावत जी की माता, श्रीमती आनंदी देवी रावत, ने अपनी वेदना व्यक्त की और न्यायिक प्रक्रिया में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक न्यायालय के होते हुए भी न्याय मिलने में देरी हो रही है। यदि समय रहते राजेश रावत जी के दोषियों को सजा मिल जाती, तो उनकी आत्मा को शांति मिलती।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप मल, पूर्व ग्राम प्रधान महिपाल शाह, कुलदीप कोहली, ओमप्रकाश सती, राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री, दीप बोहरा, जाकिर हुसैन, हरदीप सिंह लकी, विकास शर्मा, जमाल अहमद, राजेंद्र सिंह लिंगवाल, अंबुज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top