Breaking News
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार
गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं
सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी
पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर: ई-फाईलिंग को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनायें अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

8 अक्तूबर को ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने दी बधाई 

नई दिल्ली मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 अक्तूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती के लिए इस पुरस्कार का एलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है। इसके अलावा पुरस्कार का एलान होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोद ने पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है’।

आगे लिखा है, ‘वे सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रस्तुतियों के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं’। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। एक्टर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, ‘कभी सोचा नहीं था, मेरे पास शब्द नहीं हैं’। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ‘मैं सच बोलूं तो मेरे पास कोई भाषा ही नही है। न मैं हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। ये इतनी बड़ी चीज है, कैसे बताऊं। मैं कोलकाता की जिस जगह से आया हूं, फुटपाथ से उठकर यहां तक आया, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मैं सोच भी नहीं सकता’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top