Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

क्या ब्रश करने से भी पहुंचता है दांतों को नुकसान जान लीजिए जवाब

क्या ब्रश करने से भी पहुंचता है दांतों को नुकसान जान लीजिए जवाब

कई बार जल्दी-जल्दी के चक्कर में लोग सुबह ब्रश करना भूल जाते हैं. इस कारण पूरे दिन अजीब सा महसूस होता रहता है. इससे ओरल हेल्थ खराब हो सकता है. दांतों का सही तरह ख्याल रखने से गंभीर बीमारियों का रिस्क कम होता है. इससे दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं. एक स्टडी बताती है कि 10 में से सिर्फ एक ही व्यक्ति सही तरीके से ब्रश करता है।

सही तरीके से ब्रश नहीं करने वालों को डिमेंशिया का खतरा रहता है. ऐसा दांतों में सडऩ या दांत खराब होने की वजह से हो सकता है. इसमें दिमाग में सूजन, दांतों में इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है. दांतों को सडऩे से बचाने के लिए हर दिन कम से कम एक बार ब्रश जरूर करना चाहिए लेकिन एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या ब्रश करने से भी दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं जवाब…

क्या ब्रश करने से दांतों को नुकसान हो सकता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत से लोग दांतों की सफाई में काफी कम समय लेते हैं. कुछ लोगों को दिन में दो बार ब्रश करना ही झंझट का काम करता है. दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उन्हें सही तरह से साफ किया जाए. ब्रश करना दांतों की सफाई के लिए जरूरी है लेकिन अगर दिन में कई-कई बार और तेज ब्रश करते हैं तो इससे दांतों की ऊपरी परत इनेमल कमजोर हो जाते हैं. इससे दांतों की जड़ें नजर आने लगती है और कई नुकसान भी हो सकते हैं. अगर ब्रसल्स खराब होने के बाद भी ब्रेश नहीं बदल रहे हैं तो भी कई तरह की ओरल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

ब्रश करते समय न करें 5 गलतियां

1. एक ही ब्रश कभी भी 3-4 महीने से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए. एक ब्रश को सिर्फ 200 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए. वरना  दांत सही तरह साफ नहीं हो पाएंगे और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

2. कभी भी जल्दी-जल्दी में ब्रश कर कुल्ला न करें. इससे मुंह सही तरह साफ नहीं होता है. कम से कम 45 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए।

3. बाथरूम में ब्रश को रखने से इससे बैक्टीरियल प्रॉब्लम्स का खतरा रहता है. दरअसल, टॉयलेट की सफाई के बावजूद भी इसमें कीटाणु रहते हैं, वहां रखी ब्रश से दांतों में इंफेक्शन हो सकता है।

4. दांतों की सफाई के साथ अगर जीभ की सफाई नहीं करते हैं तो बैक्टीरियल प्रॉब्लम्स हो सकती है।

5. डेंटल फ्लॉस के इस्तेमाल से दांत कमजोर और खराब हो सकते हैं. हालांकि, अपने देश में इसका इस्तेमाल कम लोग ही करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top