Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी

नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी

मित्र पुलिस के बाद ईको फ्रेन्डली बनेगी उत्तराखण्ड पुलिस

अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा- डीजीपी

अल्मोड़ा में नागरिकों के साथ किया जनसंवाद

अल्मोड़ा। डीजीपी अभिनव कुमार ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में नागरिकों, व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

जनसंवाद में नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल, बार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, डे केयर सेन्टर अल्मोड़ा, रेड क्रास सोसाइटी, होटल एसोसिएशन जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति, साइबर अपराधों, गश्त /पेट्रोलिंग सम्बन्धी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई।
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही कर नशे में लिप्त युवाओं की काउंसिलिंग कराने, महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने तथा थाना क्षेत्र में समय-समय पर जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि नशे में फंसे युवाओं की काउन्सिलिंग कर मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा ध्येय है। यदि कोई पुलिसकर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया या नशा कारोबारी को सहयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नागरिकों को नये कानूनों के बारे में भी जागरुक किया गया। और प्रत्येक थानों में एक अलग से सभी सुविधाओं युक्त महिला डेस्क बनाया जायेगा। जिसमें महिला कार्मिकों की नियुक्त की जायेगी। जिससे पीड़ित महिलायें अपनी समस्या को बेझिझक बता सकेगें।

कार्यक्रम का मंच संचालन उप निरीक्षक कुमकुम धानिक द्वारा किया गया।

डीजीपी की पत्रकार वार्ता

डीजीपी ने कहा कि अपराध का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिये, पुलिस को साक्ष्य देखकर ही कार्यवाही करनी चाहिये। उत्तराखण्ड मित्र पुलिस सभ्य नागरिकों के लिये है अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा।

मित्र पुलिस के बाद अब ईको फ्रेन्डली बनेगी उत्तराखण्ड पुलिस- वर्तमान में प्रशासनिक भवनों में सोलर पावर व रेन हार्वेन्स्टिंग प्रस्तावित हैं।

महिला सुरक्षा के सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

इससे पूर्व, देवेन्द्र पींचा, एसएसपी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डीजीपी का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top