Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

ईडी की बड़ी कार्रवाई- कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे की 44 करोड़ की संपत्ति की जब्त 

ईडी की बड़ी कार्रवाई- कांग्रेस विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे की 44 करोड़ की संपत्ति की जब्त 

महेंद्रगढ़।  हरियाणा विधानसभा चुनाव में बस कुछ दिन ही रह गए है। इसी बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने महेंद्रगढ़ इलाके से विधायक राव दान सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 44 करोड़ की प्रॉपर्टी को अचैट कर दिया है। यह कार्रवाई मेसर्स सन सिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और ILD ग्रुप के खिलाफ की गई है, जो राव दान सिंह से जुड़ी हुई कंपनी बताई जा रही है।

ईडी ने जुलाई में भी की थी कार्रवाई

ईडी के मुताबिक कुर्क की गई प्रॉपर्टी राजस्थान के जयपुर, रेवाड़ी और दिल्ली में है। इससे पहले जुलाई में भी ईडी ने कार्रवाई की थी। राव दान सिंह उनके बेटे अक्षत राव और सहयोगी कंपन‍ियों के द‍िल्‍ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और जमशेदपुर में 16 जगहों पर छापे मारे थे। ईडी ने दावा क‍िया है क‍ि इन कंपन‍ियों और लोगों ने अपने खातों और बुक में हेराफेरी की है। छापे में 1.42 करोड़ रुपए कैश, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, अघोषित 32 फ्लैट और जमीनें जांच एजेंसी को मिली थीं। जांच एजेंसी ने तब छानबीन के बाद कहा था क‍ि बड़े पैमाने पर गड़बड़‍ियां पाई गई हैं।

लोन न चुकाने का आरोप

ईडी ने पीएमएलए के तहत महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह, मेसर्स एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (ASL) के अक्षत सिंह, प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर सहित कुल 15 स्थानों पर तलाशी ली थी। साल 2022 में CBI ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ED ने जांच शुरू की है। इसमें पाया गया है कि विधायक राव दान सिंह का परिवार और उनकी कंपनियों ने मेसर्स एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड से भारी मात्रा में लोन लिया और कभी वापस नहीं किया। प्रवर्तन निदेशालय ने हर‍ियाणा में मेसर्स सन स्टार ओवरसीज कंपनी के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने 25 लोगों के ख‍िलाफ चार्जशीट दायर की है। यह मामला करीब 950 करोड़ से ज्यादा बैंक लोन फर्जीवाड़े का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top