Breaking News
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

स्टार जैसा दिखने वाला ये फल कई बीमारियों का है रामबाण इलाज

स्टार जैसा दिखने वाला ये फल कई बीमारियों का है रामबाण इलाज

फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को फिट और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक पौष्टिक फल है सितारा फल, जिसे हिंदी में कमरख कहा जाता है. कमरख एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जो अपने हेल्दी गुणों के लिए जाना जाता है. इस फल का सेवन करने से शरीर को कई महत्वपूर्ण फायदे मिल सकते हैं। कमरख फल लोगों को बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
कमरख फल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम  मजबूत होती है. इसमें विटामिन ष्ट की भरपूर मात्रा होती है, जिससे बॉडी में इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है. कमरख फल शरीर की रक्षा करने वाले वाइट सेल्स के निर्माण के बढ़ाता है और शरीर कई रोगों से बचाव में मदद करता है।

कब्ज की समस्या को दूर करता है
कमरख खाने से कब्ज की दिक्कत भी दूर होती है। कमरख में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ये पेट से जुड़ी कब्ज, अपच, गैस और पेट में दर्द जैसी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करता है
कमरख फल खाने से हड्डियों में मजबूती आती है। कमरख फ्रूट में विटामिन सी और कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद
कमरख फल का सेवन करते रहने से बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है. साथ ही ये बालों को मजबूत और घना बनाने में भी काफी मदद करता है। इस फल में विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही कमरख में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढऩे से दिल से सम्बंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कमरख का इस्तेमाल कर सकते हैं।म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top