Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है- संयुक्त निदेशक

सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है- संयुक्त निदेशक

नई पत्रकार मान्यता नियमावली पर मंथन जारी

डॉ उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय टिहरी का निरीक्षण किया

टिहरी। एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक/जनपद नोडल ऑफिसर डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा गुरूवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यलय पटल सहायकों से कार्याें की जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ उपाध्याय द्वारा जिला सूचना केन्द्र नई टिहरी में मीडिया से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। किसी पत्रकार के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को दी जाने वाली सहायता की प्रक्रिया को और सुगम और तेज बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं।

नई पत्रकार मान्यता नियमावली पर कार्य चल रहा है जिसमें तहसील स्तर तक मान्यता देने का निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। सूचना विभाग और जनपद स्तरीय पत्रकारों के मध्य संवाद बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सूचना विभाग के जनपद नोडल ऑफिसरों द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।

इस दौरान डॉ उपाध्याय द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और पत्रकार हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं यथा पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बीजकांे का भुगतान जनपद स्तर से करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को परिवहन निगम की बसों की तर्ज पर टीजीएमओ की बसों में भी सुविधा देने, वीआईपी कार्यक्रमों में प्रेस गैलरी बनाने, प्रेस मान्यता और पत्रकार पेंशन नियमावली में शिथिलीकरण, नियमित जनपद स्तरीय प्रेस कांफ्रेस का आयोजन, विज्ञापन बीजकों का समय से भुगतान करने, मान्यता समिति और पत्रकार कल्याण कोष समितियों में क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मिलित करने आदि समस्याएं/मांगे रखी गई। पत्रकारों की समस्याओं को सुनते हुए कुछ शंकाओं का निदान कर शेष के संबंध में उच्च स्तर पर अवगत कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग और मीडिया एक दूसरे के पूरक होते हैं और जनपद टिहरी में आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा कार्य एक बेहतर कार्य शैली को दर्शाता है।

संयुक्त निदेशक द्वारा न्यू टिहरी प्रेस क्लब का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी द्वारा डॉ. उपाध्याय को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट एवं महासचिव गोविंद पुंडीर द्वारा सभी प्रेस प्रतिनिधियों की तरफ से पत्रकार हित में मांग पत्र दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र दुमोगा, गोविंद बिष्ट, अनुराग उनियाल, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पाण्डेय, मुकेश रतूड़ी, सुभाष राणा, जयप्रकाश कुकरेती, राजेन्द्र नेगी, विजय गुसाई, बलबीर नेगी, मधुसूदन बहुगुणा,  प्रदीप डबराल, मुनेन्द्र नेगी, धनपाल गुनसोला, सूर्य रमोला, सौरभ सिंह, जगत तोपाल, भारती सकलानी, जगत तोपवाल, रोशन थपलियाल, धीरेन्द्र भण्डारी, मनमोहन रावत, अब्बल चन्द रमोला, बलवन्त रावत, विजय दास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top