Breaking News
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक

फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी जंग

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो चुका है. देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर अपने तय समय और डेट पर रिलीज हो गया है। देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार जूनियर एनटीआर के फैंस को बेसब्री से था, जो खत्म हो गया है। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस को 27 सितंबर तक का इंतजार भारी पड़ सकता है।

देवरा पार्ट 1 एक मास ड्रामा एक्शन फिल्म है. इसमें जूनियर एनटीआर का डबल रोल में हैं. ट्रेलर में भी जूनियर एनटीआर के दो अवतार दिख रहे हैं। पहले अवतार में वह बाप के रोल में निडर, बहादुर और हिम्मतवाले नजर आ रहे हैं, जो अपने समंदर में सैफ अली खान से जंग लड़ते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे अवतार में वह एक आम इंसान की तरह साधारण और डरपोक नजर आ रहे हैं. ट्रेलर बताता है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं।

फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान को विलेन भैरा बनाकर उतारा है और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर से टक्कर लेते दिखेंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर रोमांस करती दिखेंगी।

देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है. युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आगामी 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. पहले फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होनी थी. बता दें, जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था। इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. वहीं, जूनियर एनटीआर के दो साल बाद पर्दे पर उतरने से उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top