Breaking News
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील

कंधे में होने वाले दर्द को न करें इग्नोर, हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण

कई बार हम शरीर की छोटी-छोटी दिक्कतों को इग्नोर करने की गलती करते हैं. हमें लगता है कि ये दिक्कतें आम हैं, जो कुछ वक्त बाद अपने आप ठीक हो जाएंगी। हमारी यही लापरवाही हमारे शरीर में बीमारियों को बढ़ावा देने का काम करती हैं। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता है। अगर आप अपनी हर छोटी दिक्कत को लेकर जागरुक रहेंगे तो गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से और समय पर हो जाएगा।

कई लोग अपने कंधे में होने वाले दर्द पर ध्यान नहीं देते. उन्हें लगता है कि यह समस्या बस यूं ही हो रही होगी, जबकि आपको बता दें कि कंधे में लगातार दर्द रहना कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है. अगर आपको लगातार कंधों में दर्द रहता है और दिन-ब-दिन यह बढ़ता जा रहा है तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच कराएं, क्योंकि ये लक्षण फेफड़े के कैंसर के हो सकते हैं. कई लोगों में जब फेफड़े के कैंसर की शुरुआत होती है तो उन्हें कंधों में दर्द का अनुभव होता है. फेफड़े के कैंसर के कई मरीजों ने कंधों में दर्द की शिकायत की है।

लंग कैंसर में क्यों होता है कंधों में दर्द?
दरअसल लंग का कैंसर हड्डियों को प्रभावित करता है. इसमें कंधों की हड्डियां भी प्रभावित होती है. क्यों ये फेफड़े का पास होती है.
पैनकोस्ट ट्यूमर फेफड़े के कैंसर का ही एक रूप है. यह फेफड़े के ऊपरी हिस्से में बढ़ता है और कंधों के पास के टिशूज पर हमला बोलता है. इसकी वजह से कंधों में दर्द होने लगता है। फेफड़े के कैंसर में कई बार दर्द शरीर के किसी ओर हिस्से में हो रहा होता है, लेकिन लगता है कि कंधों में रहो रहा है।

कैसा होता है दर्द?
लंग कैंसर में कंधों में होने वाला दर्द काफी हद तक आर्थराइटिस के दर्द की तरह होता है। ये दर्द रात में और ज्यादा तेज हो जाता है. अगर आपने कोई एक्सरसाइज नहीं की है और फिर भी आपको दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि ये कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top