Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का रखा लक्ष्य

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का रखा लक्ष्य

1.50 लाख निर्यातकों ने  40 करोड़ से ज्यादा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचा 

नई दिल्ली। दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। इसके अमेजन ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम को 2015 में लॉन्च किया गया था। इससे अब तक 1.50 लाख निर्यातक जुड़े हैं। ये सभी पूरी दुनिया में 40 करोड़ से ज्यादा मेड इन इंडिया उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचते हैं। अमेजन ने कहा, जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात हो रहा है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरबिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित अन्य देश हैं। जिन राज्यों से अमेजन के सबसे अधिक निर्यातक हैं उनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक हैं।

सालाना आधार पर निर्यात में सबसे ज्यादा वृद्धि ब्यूटी, अपैरल, हेल्थ एवं पर्सनल केयर और खिलौने हैं। अमेजन इंडिया के ग्लोबल ट्रेड निदेशक भूपेन वाकनकर ने कहा, हमारे इस कार्यक्रम से देश के छोटे मझोले कारोबारियों का जीवन बदल गया है। वे पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया उत्पाद बेच रहे हैं। कंपनी 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात का लक्ष्य रखी है। अमेजन ने कहा, उत्तर प्रदेश के छोटे शहर निर्यातक के रूप में उभर रहे हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जैसे शहर हैं। यहां पर 14,000 से ज्यादा छोटे कारोबारियों को अमेजन के कार्यक्रम से लाभ मिला है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, यमुना नगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 8,000 कारोबारी निर्यातक बने हैं। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में 6,000 निर्यातकों को फायदा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top