Breaking News
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

कोलकाता रेप-मर्डर केस: मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा…’, जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय

कोलकाता रेप-मर्डर केस: मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा…’, जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को \ जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान, जब उससे पूछा गया कि क्या वह अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहता है, तो संजय रॉय जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगा और कहने लगा कि वह बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है।

शुक्रवार को सीबीआई ने संजय रॉय को कोलकाता की अदालत में पेश किया और उससे पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इजाजत मांगी। संजय रॉय की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है, क्योंकि अब तक सीबीआई उसे एक निर्दयी व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर रही थी, जिसके अंदर कोई भावना नहीं थी। लेकिन संजय रॉय के खुद को निर्दोष बताने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसकी बातों में सच्चाई हो सकती है।

“पोलीग्राफ टेस्ट शायद मुझे निर्दोष साबित करेगा”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जज ने संजय रॉय से पूछा कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहता है, तो संजय रो पड़ा और कहा कि उसने टेस्ट के लिए सहमति इसलिए दी है क्योंकि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। उसने उम्मीद जताई कि यह टेस्ट उसकी निर्दोषता साबित कर सकता है।

पॉलीग्राफ टेस्ट क्या होता है?

पॉलीग्राफ टेस्ट का मकसद व्यक्ति से सच निकलवाना होता है। इस टेस्ट के दौरान व्यक्ति को मशीन से कनेक्ट किया जाता है और उससे सवाल किए जाते हैं। सवालों के जवाब देते समय पॉलीग्राफ मशीन उस व्यक्ति की शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापती है, जैसे हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, और सांस लेने की दर। यह माना जाता है कि अगर व्यक्ति इस दौरान झूठ बोलता है, तो उसके हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी हो जाती है।

संजय रॉय के इस बयान के बाद से मामला और पेचीदा हो गया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि पॉलीग्राफ टेस्ट के नतीजे क्या साबित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top