Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महिला अपराधों की बाढ़ पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

‘भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में’

रामनगर। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से आर्य समाज भवन तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जिसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। यहां पूर्व विधायक रावत ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। रोडवेज बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थान हो या कार्यस्थल, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

केंद्र सरकार भी भाजपा शासित प्रदेशों में आई अपराधों की इस बाढ़ पर आंखे बंद किए हुए है। जबकि ऐसी स्थिति में उत्तराखंड सरकार केके बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। रावत ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता महिला सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top