Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

कोलकाता- डॉक्टर रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय राय का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी संजय राय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इस टेस्ट को कब किया जाएगा, इसका फैसला जल्द ही लिया जाएगा।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, जब नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष में मिला था। ट्रेनी डॉक्टर के साथ ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की गई थी।

अपराध में संलिप्तता के संदेह में संजय राय, जो एक नागरिक स्वयंसेवक है, को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया था। सीबीआई ने 14 अगस्त से इस मामले की जांच शुरू की थी।

अब, पॉलीग्राफी टेस्ट से इस जघन्य अपराध से जुड़े तथ्यों को और स्पष्ट करने की कोशिश की जाएगी। मामले की जांच में सीबीआई का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top