Breaking News
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

थलीसैंण के आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

आपदाग्रस्त क्षेत्र का कार्य जल्द प्रारंभ करने को कहा

थलीसैंण। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चेक वितरित किये। सोमवार को मंत्री ने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये। इसके पश्चात मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। आपदाग्रस्त क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, यूसीबी पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, डीसीबी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top