Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘बैड न्यूज’ ने सेकंड वीकेड पर भी मचाया धमाल, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉक्स ऑफिस पर ‘बैड न्यूज’ ने सेकंड वीकेड पर भी मचाया धमाल, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं और इसकी वजह ये है कि इस जोड़ी की साथ में पहली फिल्म ‘बैड न्यूज’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले ओपनिंग वीकेंड में तो दमदार कलेक्शन किया ही था वहीं दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने टिकट काउंटर पर गर्दा उड़ा दिया है और खूब नोट कमा लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘बैड न्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये फिल्म हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये ऐसा प्रोसेस है जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां से पैदा होते हैं, लेकिन बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं. दिलचस्प कॉन्सेप्ट से लेकर विक्की और तृप्ति की सिज़लिंग केमिस्ट्री और  फुट-टैपिंग नंबर्स तक, बैड न्यूज़ ने इन सबको लेकर खूब सुर्खी बटोरी. जिसके चलते फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही. इतना ही नहीं ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर है. वहीं फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी दमदार कमाई की थी. हालांकि पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर ‘बैड न्यूज’ संभल गई है और इसकी कारोबार में तेजी देखने को मिली है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बैड न्यूज’ ने 8.3 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 42.85 करोड़ रुपये रही. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे शनिवार ‘बैड न्यूज’ के बिजनेस में 51.16 फीसदी की तेजी आई और इसने 3.25 करोड़ कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के 10वें दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 52.00 करोड़ रुपये हो गया है।

‘बैड न्यूज’ को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरीन के साथ ही धनुष स्टारर रायन से तगड़ा कंप्टीशन मिल रहा है. वहीं पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई कल्कि 2898 भी पूरी चुनौती दे रही है. इन सबके बावजूद ‘बैड न्यूज’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसके चलते फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है यानी फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले एक्टर की राजी, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, जरा हटके जरा बचके और सैम बहादुर भी ये माइल स्टोन पार कर चुकी है. अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है. आनंद तिवारी की ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जो अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की गुड न्यूज का स्प्रिचुअल सीक्वल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top