Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

राघव जुयाल, धैर्य कारवा की ‘ग्यारह ग्यारह’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जी5 पर होगी स्ट्रीम

राघव जुयाल, धैर्य कारवा की ‘ग्यारह ग्यारह’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जी5 पर होगी स्ट्रीम

करण जौहर आने वाले दिनों एक से बढक़र एक फिल्में दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। उनकी एक वेब सीरीज भी काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में है, जिसका नाम है ग्यारह ग्यारह।इस सीरीज में राघव जुयाल और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। ऐलान के बाद से ही दर्शक इसे लेकर उत्साहित थे और अब इस सीरीज की रिलीज तारीख सामने आ गई है।आइए जानते कब और कहां रिलीज होगी ग्यारह ग्यारह।

सीरीज से राघव और धैर्य की पहली झलक भी सामने आ गई है। करण के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, क्या होता है जब 2 दुनिया ग्यारह ग्यारह में जुड़ती हैं? जी5 पर 9 अगस्त को खुलेगा रहस्य।करण जानी-मानी निर्माता गुनीत मोंगा के साथ मिलकर यह सीरीज बना रहे हैं।कृतिक कामरा भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रही हैं। उमेश बिष्ट ग्यारह ग्यारह के निर्देशक हैं।

उमेश ने कहा, मेरे लिए यह बिल्कुल असाधारण यात्रा रही है। मैं करण जौहर और गुनीत मोंगा जैसी हस्तियों के साथ काम करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे शो के जरिए दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का स्वाद मिलेगा, जो समय को आपस में जोड़ती है। इसमें सस्पेंस, ड्रामा, रोमांच समेत वो सब कुछ है, जो एक एंटरटेनर फिल्म में होता है। मैं जी5 पर सीरीज के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं। इसकी रोमांचक कहानी दिमाग घुमा देगी।

करण ने इस पर बात करते हुए कहा, ग्यारह ग्यारह एक आम पुलिस सीरीज से कहीं ज्यादा है। इसमें रहस्य और सिद्धांतों की अपनी खासियत है। गुनीत के साथ साझेदारी में मैं दर्शकों को उमेश के इस खूबसरूत सफर पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।राघव इस सीरीज के जरिए दूसरी बार करण के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म किल के लिए साथ आए थे।

करण के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई फिल्में बन रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बैड न्यूज, रिलीज हुई है, जिसने पहले दिन शानदार कमाई की है।एक तरफ जहां आलिया भट्ट के साथ करण की फिल्म जिगरा आने वाली है, वहीं अक्षय कुमार के साथ शंकरा कतार में है।तृप्ति डिमरी को लेकर करण धडक़ 2 बना रहे हैं। उनकी सरजमीं, नादानियां, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और द बुल जैसी फिल्में भी आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top