Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड में इस तारीख से लागू हो जाएगा UCC, सीएम धामी ने किया ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी नवंबर के महीने से समान नगारिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नवंबर में होने वाले राज्य स्थापना दिवस से पहले समान नगारिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार ने नौ नवंबर के राज्य स्थापना दिवस से पूर्व यूसीसी को लागू करने का लक्ष्य तय किया है।

यूसीसी का मसौदा किया सार्वजनिक
उन्होंने कहा कि इसका मसौदा भी सार्वजनिक कर दिया गया है. हाल में यूसीसी की नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने यूसीसी की चार खंडों की रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया था जिससे आम जन उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें. राज्य विधानसभा में इस साल फरवरी के महीने में यूसीसी विधेयक पारित हुआ था. राज्यपाल के बाद मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उसे मंजूरी दे दी थी।

विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम धामी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य में एक बड़ा तबका लगातार भ्रम, झूठ, अफवाह फैलाने की साजिश में लगा रहता है. उन्होंने कहा कि चाहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण की बात हो या यात्रा मार्ग को लेकर भ्रम फैलाने की साजिश हो या धार्मिक स्थलों एवं परंपराओं पर झूठा विवाद खड़ा करने के कुत्सित प्रयास हों, यह अपनी साजिशें करता रहता है।

सीएम धामी ने क्या कहा
हालांकि, उन्होंने कहा , ‘हमें शेर की खाल में बैठे ऐसे तमाम लोगों के प्रयासों को असफल बनाना है.’ उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के साथ इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए सबसे नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top