Breaking News
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग

बरसात में आल वेदर रोड के खस्ता हाल, भाजपा के दावों की खुली पोल

बरसात में आल वेदर रोड के खस्ता हाल, भाजपा के दावों की खुली पोल

सरकार व आपदा प्रबंधन ने नहीं की कोई तैयारी- धस्माना

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाई वे समेत चारों धामों के रास्ते अवरुद्ध

देहरादून। उत्तराखंड में गढ़वाल- कुमाऊं व तराई तीनों संभागों में राज्य सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बरसात के कारण होने वाले भू संख्लन भू धसाव जल भराव व बाढ़ से निबटने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे इसीलिए बरसात के दो सप्ताह से भी कम की अवधि में राज्य भर में चार धाम के सभी मार्ग, राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय राज मार्ग व स्टेट हाई वे और हजारों संपर्क मार्ग जगह जगह से बंद हो गए हैं और आम जन जीवन प्रभावित हो गया है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ नजर आ रहा है ठीक उसी तरह जैसे गर्मियों में हजारों हैक्टेयर जंगल जल गए किंतु आपदा प्रबंधन विभाग नदारद रहा।

धस्माना ने कहा कि हर समय आल वैदर रोड का ढिंढोरा पीटने वाली केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस बात का जवाब जनता को दे कि पिछले पांच दिनों से बद्रीनाथ जी के दर्शन करने गए चमोली जनपद में हज़ारों तीर्थ यात्री भूखे प्यासे फंसे हैं और आपदा प्रबंधन विभाग का जिस तरह का सुस्त गति से काम चल रहा है उससे आल वैदर की सारी धारणा ही धराशाई हो गई है। धस्माना ने कहा कि पूरे रुद्रप्रयाग चमोली में आल वैदर रोड में लगातार भूस्खलन भू धसाव व बोल्डर गिरने की घटनाएं हो रही हैं तो इस बात की जवाबदेही सरकार की बनती है कि वो बताए कि आल वैदर की आखिर परिभाषा क्या है ? धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां अलग से आपदा प्रबंधन का मंत्रालय है और पूरा विभाग है किंतु यह भी सत्य है कि राज्य में इससे ज्यादा निकम्मा और भ्रष्ट कोई दूसरा विभाग नहीं है। धस्माना ने कहा कि टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक आल वेदर रोड पर सरकार ने ग्यारह सौ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किया और अभी दो सप्ताह से कम समय की बरसात में यह मार्ग एक दर्जन बार अवरुद्ध हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top