Breaking News
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

गर्मियों में परफ्यूम की महक को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में परफ्यूम की महक को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

भारत के उत्तरी राज्यों में इन दिनों तापमान 45-50 डिग्री का आंकड़ा पार कर रहा है। इस भीषण गर्मी से सभी का हाल बेहाल है।धूप और लू के चलते शरीर में अधिक पसीना आता है, जिसके कारण दुर्गंध आने लगती है। इस मौसम में सबसे बढिय़ा गुणवत्ता वाले परफ्यूम भी ज्यादा देर टिक नहीं पा रहे हैं।ऐसे में हम आपके साथ 5 टिप्स साझा करेंगे, जिनकी मदद से आप परफ्यूम की महक को देर तक बरकरार रख पाएंगे।

अपनी त्वचा को करें मॉइस्चराइज
त्वचा को मॉइस्चराइज करना केवल त्वचा की देखभाल के लिए ही नहीं, बल्कि परफ्यूम की महक को देर तक टिकाने के लिए भी कारगर हो सकता है।आप गर्मियों में परफ्यूम लगाने से पहले अपनी त्वचा पर परत बनाने के लिए जेल आधारित मॉइस्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं। जब आप परफ्यूम को हाइड्रेटेड त्वचा पर लगाते हैं, तो उसकी महक ज्यादा देर तक टिकती है।जानिए गर्मी के दौरान तैलीय त्वचा को मॉइस्चराइज करने के फायदे।

पल्स पॉइंट्स पर लगाएं परफ्यूम
हमारे शरीर में कुछ ऐसे पल्स पॉइंट होते हैं, जिन पर लोग परफ्यूम लगाने की सलाह देते हैं। ये पल्स पॉइंट्स गर्दन, कान के पीछे, कलाई और भीतरी कोहनियां होती हैं।कई लोग परफ्यूम लगाने से पहले उनकी महक को भीना बनाने के लिए उसे अपनी कलाइयों पर रगड़ते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे खुशबू के अणु तेजी से टूटते हैं।घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह प्रेशर पॉइंट्स पर परफ्यूम जरूर लगाएं।

परफ्यूम की बोतल को ठीक से करें स्टोर
हमारे कमरे का तापमान बाहरी मौसम की स्थिति के आधार पर बदलता रहता है। यह बदलता तापमान और धूप परफ्यूम के लिए अच्छे नहीं होते। इसलिए, परफ्यूम की बोतलों को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां का तापमान स्थिर रहे।आप परफ्यूम को अपनी ड्रेसिंग टेबल पर रखने के बजाए अपनी अलमारी में रख सकते हैं। साथ ही इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए।जानिए परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे के बीच का अंतर।

अपने शरीर के मुताबिक चुनें खुशबू
हर किसी के शरीर का प्रकार अलग होता है और वे विभिन्न प्रकार के परफ्यूम पर अलग प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में आप समझने की कोशिश करें की आपका शरीर विभिन्न प्रकार की सुगंधों पर कैसे प्रतिक्रिया देता है।आप अपने शरीर की सुगंध के प्रकार को समझने के लिए परफ्यूम परीक्षण कर सकते हैं। रूखी त्वचा पर तीव्र और स्पाइसी नोट्स वाली सुगंध अच्छी लगती है।साथ ही तैलीय त्वचा वाले लोगों को फलों वाले परफ्यूम लगाने चाहिए।

परफ्यूम को अच्छी तरह करें लेयर
आपको अपने परफ्यूम को अच्छी तरह से शरीर पर लेयर करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता है की शरीर के सभी अंगों से समान सुगंध आए। अपने बालों में कंघी करने से पहले अपने हेयर ब्रश पर भी परफ्यूम को हल्के से स्प्रे करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top