Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

सहस्त्रताल ट्रैक रूट हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के दिए गए आदेश

सहस्त्रताल ट्रैक रूट हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के दिए गए आदेश

सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने जारी किये मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

सिल्ला-कुशकल्याण- सहस्त्रताल ट्रैक रूट हादसे में नौ ट्रैकर्स की हुई मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार सहस्त्रताल ट्रैक रूट हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराएगी। सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को जांच के आदेश दिये। गौरतलब है कि सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक रूट हादसे में नौ ट्रैकर्स की मौत हो गयी थी। 13 ट्रैकर्स को बचा लिया गया। उच्च हिमालय में लगभग 13 हजार फीट पर यह हादसा हुआ। गुरुवार को ही बचाव अभियान समाप्त हुआ। इस 22 सदस्यीय दल को 7 जून को वापस लौटना था। लेकिन इस बीच खराब मौसम के कारण ट्रैकर्स को जान गंवानी पड़ी। अधिकतर ट्रैकर्स कर्नाटक के निवासी थे। बीते साल भी द्रौपदी का डांडा में कई ट्रैकर्स की मौत हो गयी थी।

 

कार्यालय आदेश

 

उत्तराखण्ड शासन द्वारा उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक रूट पर मौसम खराब होने के कारण ट्रैकिंग दल के साथ घटित दुर्घटना की मजिस्टीरियल जांच करने का निर्णय लिया गया है।

अतः उक्त मजिस्टीरियल जांच करने हेतु आयुक्त, गढ़वाल मण्डल को नामित किया जाता है। आयुक्त, गढ़वाल मण्डल प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top