Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जमकर किया भ्रष्टाचार – धस्माना

नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जमकर किया भ्रष्टाचार – धस्माना

इस बरसात में खुल जाएगी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए घोटाले की पोल –  धस्माना

देहरादून। जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर हार के डर से घबरा कर चुनाव से भाग खड़ी हुई है । यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव तीन महीनों के लिए निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बड़ा कर टालने पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश नगर निगम भाजपा के बहुमत वाले मेयर और बोर्ड के थे और पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा के कब्जे वाले बोर्डों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जम कर भ्रष्टाचार किया जिसका जीता जागता उदाहरण देहरादून नगर निगम में हुए स्वच्छकार घोटाला है।

धस्माना ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष नगर निगम के मेयर थे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी पोल इस बरसात में खुल जाएगी और तब भाजपा को निकाय चुनावों में उसका हिसाब देना होगा। धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव बार बार टालने से भाजपा की लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई को कमजोर करने व जनता को उनके अधिकार से वंचित करने का प्रयास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top