Breaking News
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
NEET UG 2026 को लेकर पौड़ी प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज

नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान किया लागू 

नैनीताल। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की बंपर आमद बनी हुई है। सुबह से ही पर्यटकों का दबाव बढ़ने का असर शहर की आंतरिक सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते रहे और जाम लगने से पर्यटक व स्थानीय लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया है। एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोककर शटल सेवा के माध्यम से शहर तक भेजा गया। शहर में करीब तीन हजार वाहनों से 20 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। रूसी बाइपास व नारायण नगर में करीब चार सौ पर्यटक वाहनों को रोका गया है और शटल सेवा से पर्यटकों की शहर में एंट्री की गई।

सुबह ही शहर में पर्यटक वाहनों की हल्द्वानी, कालाढूंगी व भवाली रोड से कतार लगी रही। डीएसए, अशोक पार्किंग, बीडी पाण्डे के समीप, अंडा मार्केट, मेट्रोपोल में पुरानी व नई पार्किंग, कलेक्ट्रेट, तल्लीताल व सूखाताल फुल हो जाने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। भारी संख्या में नैनीताल पहुंचे पर्यटक कैंची धाम की ओर भी रुख करते दिखे। जिससे भवाली मार्ग में सेनेटोरियम से जोखिया तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ता देख करीब 11 बजे पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया।

भवाली की ओर से आ रहे पर्यटक वाहनों को मस्जिद तिराहे से वाया ज्योलीकोट डायवर्ट किया जा रहा है जबकि हल्द्वानी और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी व नारायण नगर क्षेत्र में पार्क करवाया गया। जहां से पार्किंग वाले होटलो में एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही एंट्री दी गई। रोके गए वाहनों के पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से शहर तक लाया गया। हालांकि शहर के भीतर पार्किंग स्थलों में स्थान खाली होने के बाद पुलिस पर्यटक वाहनों को रोक-रोककर प्रवेश भी देती रही।

पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में खासी चहल-पहल बनी रही। केव गार्डन, स्नो व्यू, चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन, वॉटरफॉल समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे रहे। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का भी तांता लगा रहा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह तक शहर में पर्यटन सीजन चरम पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top