Breaking News
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उपराष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारी को दिया फाइनल टच

तीस मई को नैनीताल एवं उधमसिंह नगर का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने आयुक्त कुमाऊं , पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसएनएल द्वारा एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल में मानकों के अनुसार हाट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था एनआइसी के साथ समन्वय करते हुए किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने एयरपोर्ट/हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि की व्यवस्था, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top