Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 10 की मौत, कई अन्य लापता- रेमल तूफान की वजह से मची है तबाही

नई दिल्ली। मिजोरम के आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से दस लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना सुबह भारी बारिश के बीच करीब 6 बजे हुई. बता दें कि, शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच ये हादसा हुआ. भारी बारिश की वजह चक्रवाती तूफान रेमल को बताया जा रहा है, जिसने पूरे राज्य में तबाही मचा रखी है.

मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं. आगे उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार 10 मृतकों में से 3 अन्य राज्यों के हैं.

जानकारी के मुताबिक रेमल तूफान की वजह से राज्य भर में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है. इसकी वजह से अंतर राजीय राजमार्ग के रास्ते भी बाधित हुए हैं. आगे उन्होंने बताया कि हुन्थर में नेशनल हाईवे 6 पर भूस्खलन की वजह से आइजोल का संपर्क देश से कट गया है.

बता दें, बचाव कार्य के दौरान एक बच्चे को मलबे से निकालकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. खदान ढहे कई घंटे बीत चुके हैं और अभी भी बचाव कार्य जारी है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे हुए लोगों में ज्यादातर गैर-आदिवासी हो सकते हैं.

रेमल तूफान को मद्देनजर रखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसी के साथ जरूरी सेवा देने वाले कर्मचारियों के अलावा बाकि के सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है. मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए है. बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top