Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अब गर्मी में भट्टी नहीं बनेगी आपकी किचन, ऐसे रखें कूल कि मन लगे फुल

अब गर्मी में भट्टी नहीं बनेगी आपकी किचन, ऐसे रखें कूल कि मन लगे फुल

घर किसी का भी हो, उसका दिल किचन को ही माना जाता है. यही वह जगह होती है, जहां बनाए खाने से घर के बाकी सदस्यों के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने का मौका मिलता है. हालांकि, घर का यह हिस्सा हमेशा बेहद गर्म और पसीने से भरपूर होता है. यह दिक्कत गर्मियों में तो अपने उफान पर होती है. यहां गर्मी के साथ पसीने की बदबू और चिकनाई का कॉम्बिनेशन बनता है, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि बेहद गर्मी में आपकी किचन कूल और फ्रेश रहेगी. आइए आपको इसके टिप्स बताते हैं।

खाना बनाने के वक्त में बदलाव
अगर आप दिन में दो या तीन बार खाना बनाती हैं तो आपको इसका वक्त बदलने की जरूरत है. कोशिश कीजिए कि आप सुबह-सुबह ही खाना बना लें. इससे गर्मी बढऩे से पहले ही आप किचन से बाहर आ जाएंगी और दिक्कत भी नहीं होगी।

जल्दी तैयार होने वाली डिश बनाएं
गर्मी से बचना है तो आपको थोड़ी रिसर्च भी करनी पड़ेगी. आप ऐसी डिशेज की रेसिपी सेलेक्ट कीजिए, जिन्हें बनाने में ज्यादा वक्त न लगे. इनमें ऐसी रेसिपी शामिल होनी चाहिए, जो ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड न हो और वे ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में बनकर तैयार हो जाएं।

कम समय में पकने वाली डिश बनाएं
आप ऐसी डिश भी बना सकती हैं, जो पकने में कम वक्त लेती हो. इससे किचन में गैस स्टोव ज्यादा देर तक नहीं चलेगा और किचन गर्म नहीं होगा. आप अपने डाइट प्लान में फ्रूट्स, सलाद के अलावा हल्के और उबले अनाज भी शामिल कर सकते हैं, जिन्हें पचाना भी आसान होता है।

खाना बनाने से पहले करें यह तैयारी
जब भी आप किचन में खाना बनाने जा रही हैं, उस वक्त डिश से संबंधित सामान की तैयारी पहले से ही कर लें. यह सारा काम आप बिना किचन में आए भी निपटा सकती हैं, जिनमें सब्जी काटना आदि शामिल है. इससे न सिर्फ आपका वक्त बचेगा, बल्कि आपको ज्यादा देर तक गर्म किचन में नहीं रहना पड़ेगा।

एग्जॉस्ट का करें इस्तेमाल
आजकल हर किसी की किचन में चिमनी जरूर होती है. खाना बनाते वक्त चिमनी जरूर चलाएं. इसके अलावा किचन की खिड़कियों को भी खोल दें. इससे हवा का क्रॉस वेंटिलेशन होगा और किचन में गंदगी, नमी के अलावा बदबू भी नहीं रहेगी. साथ ही, आप किचन में अच्छा वाला एग्जॉस्ट भी लगवाएं, जो हवा के वेंटिलेशन को बेहतर करेगा. इससे आपकी किचन हमेशा कूल और फ्रेश रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top