Breaking News
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

बृजभूषण पर आरोप तय, बेहद मुश्किल रही महिला पहलवानों की लड़ाई, महीनों तक सड़कों पर किया प्रर्दशन

बृजभूषण पर आरोप तय, बेहद मुश्किल रही महिला पहलवानों की लड़ाई, महीनों तक सड़कों पर किया प्रर्दशन

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट मेंं शुक्रवार (10 मई) को बृजभूषण सिंह के खिलाफ 5 महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण मामले में आरोपों को तय कर लिया गया है. इसके चलते बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ IPC की धारा 354, 354A के तहत आरोपों को निश्चिच कर लिया गया है. इस फैसले के बाद महिला पहलवानों ने खुद को इंसाफ दिलवाने को लेकर अपना एक और कदम बढ़ाया है. जिस इंसाफ के लिए वो महीनों से सड़क से लेकर अदालत के बाहार प्रर्दशन कर रही थी अखिरकार उसको लेकर महिला पहलवानों को बहुत बड़ी राहत मिली है. आपको बता दें कि महिला पहलवानों के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पुलिस ने 15 जून, 2023 को चार्जशीट दायर की थी.

महिला पहलवानों के लिए इस सफर में कई कठिनाइयां थीं. उन्हें न सिर्फ फिजिकल, बल्कि सामाजिक और मानसिक तौर पर भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पुलिस ने 15 जून, 2023 को चार्जशीट दायर की थी, जिससे उनके खिलाफ मामला और बढ़ गया. ये सब घटनाएं साबित करती हैं कि कई बार अदालत तक पहुंचना जिन्दगी की सबसे बड़ी और कठिन लड़ाई होती है. महिला पहलवानों ने इस लड़ाई में हिम्मत और साहस दिखाया, जिससे उन्हें अंत में इंसाफ मिला. इस घटना से समाज को जागरूक होने का संदेश मिलता है कि हर किसी के लिए इंसाफ की बात करना जरूरी है और इसकी जिम्मेदारी हम सभी को संभालनी चाहिए.

पिछले साल से ही भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवानों के बीच विवाद चल रहा है. महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण के ऊपर यौन शोषण के कई आरोप लगाए, उसके खिलाफ कई प्रर्दशन किए जिसके चलते महिलाओं की कुश्ती पर काफी प्रभाव पड़ा लेकिन इन सब के बावजूद भी भारत की महिला पहलवानों ने अपने हौसले को बुलंद रखते हुए देश को पेरिस ओलिंपिक में कोटा दिलवाया. ये पहली बार होगा कि जब इतनी बड़ी संख्या में महिला पहलवान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top