Breaking News
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज, स्टेडियम में चीयर करते दिखे जान्हवी-राजकुमार

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज, स्टेडियम में चीयर करते दिखे जान्हवी-राजकुमार

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। वहीं, अब फिल्म के कुछ और पोस्टर्स जारी किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजकुमार राव इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म श्रीकांत भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर वह जान्हवी कपूर के साथ  मिस्टर एंड मिसेज माही में भी नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स भी जारी किए हैं, जिसमें दोनों कलाकार स्टेडियम में चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आ रहा है।

मालूम हो कि फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा निर्माता करण जौहर ने नवंबर 2021 में की थी, और मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म 2021 की हॉरर थ्रिलर रूही के बाद जान्हवी और राजकुमार के दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग 1 मई को पूरी हो गई थी।
बता दें कि फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। पहले इसे 19 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। फैंस भी एक बार फिर स्क्रीन पर फ्रेश जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, क्रिकेट प्रेमी दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  फिल्म की कहानी की बात करें तो यह टीम इंडिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और थाला महेंद्र सिंह धोनी के आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top