Breaking News
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई। सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 5वीं गिरफ्तारी की. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के पांचवें आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया. पांचवें आरोपी की पहचान मोहम्मद चौधरी के रूप में हुई है. जांच के अनुसार, मोहम्मद चौधरी ने रविवार 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए दो शूटरों की मदद की.

चौधरी ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को क्राइम स्पॉट की रेकी करने में मदद की और उन्हें पैसे मुहैया कराये. मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बयान में कहा, ‘चौधरी को आज (7 मई) मुंबई लाया जा रहा है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी.’ चौधरी की गिरफ्तारी मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की चल रही जांच के बीच हुई है.

मालूम हो कि बीते 14 अप्रैल को बाइक पर सवार दो हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की. घटनास्थल से भागने से पहले दोनों ने खान के अपार्टमेंट की ओर गोलियां भी चलाईं. दोनों शूटरों को पुलिस ने पकड़ लिया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से इनके कनेक्शन का खुलासा हुआ.

मामले में शामिल हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक अनुज थापन की मौत के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया. थापन 1 मई को अपने कक्ष में मृत पाया गया था. कथित तौर पर थापन ने खुदकुशी की थी. मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि थापन ने हिरासत के दौरान अपनी जान लेने का प्रयास किया था और अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top