Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

उज्जैन के दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ आचार्य और सेवादार ने किया यौन शोषण 

नई दिल्ली। उज्जैन के दंडी आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के साथ यह कुकर्म करता रहा। आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है।

कमरे में बुलाकर करते थे गंदा काम
बडऩगर रोड स्थित 30 साल पुराने दंडी आश्रम में बच्चों के साथ कई दिनों से आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर गलत काम कर रहा था। दोनों बच्चों को कमरे में बुलाकर घिनौना काम करते थे। शुरू में तीन बच्चों के साथ गलत काम होने की जानकारी सामने आई। अभिभावकों ने बैठक की तो पीडि़त किशोरों की संख्या तीन से बढक़र 19 हो गई। राजगढ़, मंदसौर और देवास के पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस ने राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय फरार है।

बच्चों ने माता-पिता को बताया तो खुला राज
आश्रम संचालक ने बताया कि कुछ समय पहले अभिभावकों ने सेवादार अजय ठाकुर की शिकायत की थी। उसे बाहर निकाल दिया था। फिर एक के बाद एक बच्चों की शिकायत आने लगी। हमने सभी अभिभावकों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक में 20 से अधिक बच्चों के अभिभावक आए थे। सभी ने सेवादार अजय की शिकायत अपने माता-पिता से की थी। उनका गुस्सा भी अजय ठाकुर पर ही था। बैठक में एक-एक कर बच्चों को बुलाकर अजय के बारे में जानकारी ली, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे ने रोते हुए आचार्य राहुल शर्मा का नाम भी लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने 7 महीने पहले एक रेप पीडि़त की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top