Breaking News
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

भाजपा में शामिल हुई अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। अभिनेत्री के BJP में शामिल होने का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद रूपाली गांगुली ने कहा, ‘…जब मैं विकास के इस ‘महायज्ञ’ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें शामिल होना चाहिए…मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.’

कथित तौर पर रूपाली गांगुली भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले टेलीविजन सितारों में से एक है. इस साल की शुरुआत में, रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने PM मोदी से मुलाकात के पल को साझा किया था.

रूपाली गांगुली फिलहाल अपने शो ‘अनुपमा’ में व्यस्त हैं, जो आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले टीवी शो में से एक है. वह साराभाई वर्सेज साराभाई नामक कॉमेडी-ड्रामा शो से मशहूर हुईं, जो काफी लोकप्रिय था. यह कॉमेडी शो पहली बार 2004 में प्रसारित हुआ था और महज डेढ़ साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया था. शो में सुमीत राघवन, सतीश शाह और देवेन भोजानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top