Breaking News
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए पाचन से लेकर सेहत पर इसका असर
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की कमाई 1700 करोड़ के पार, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे

चमोली। उत्तराखंड के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अगले छह महीनों के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद अब श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन के लिए बैसाख पूर्णिमा तक इंतजार करना होगा। इसी दिन मंदिर के कपाट दोबारा खोले जाएंगे।

मंगलवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने मंदिर के भीतर दीप प्रज्वलित किया, जिसके बाद विधिवत मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होते ही मंदिर परिसर लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और हवन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट छह महीने बाद बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर खोले जाएंगे।

मंदिर से जुड़ी है नागमणि की मान्यता

लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के कारण विशेष पहचान रखता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के गर्भगृह में पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

मान्यता है कि मंदिर के भीतर नागमणि विराजमान है, जिसे देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। इसी धार्मिक विश्वास के चलते श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार से करीब 12 मीटर की दूरी पर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं।

इस मौके पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, नवीन चंद्र, ग्राम प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी, महाबीर बिष्ट, संदीप कुमार आर्य, गौरी खत्री, मोहन गांववासी, हीरा गढ़वाली, कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, मनोज पाल, मदन मोहन और लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top