Breaking News
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

वित्त विभाग और पीआरडी जवानों के संगठनों के साथ वार्ता रही सकारात्मक, मुख्यमंत्री के स्तर पर बैठक के लिए माँगा जाएगा समय- रेखा आर्या

जवानों की भावनाओं का होगा सम्मान होगा, विभाग उनके हित में तैयार करेगा प्रस्ताव- रेखा आर्या

देहरादून: आज सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने वित्त विभाग, विभागीय अधिकारियो और पीआरडी जवानों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जवानों की ओर से होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और 365 दिन रोजगार दिए जाने पर चर्चा की गई।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवानों के प्रति विभाग की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। पीआरडी जवान विभाग की बड़ी ताकत हैं। प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखने से लेकर विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अब तक पीआरडी जवानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसमें मानदेय, गर्भवती महिला जवानों को सुविधाएं, सेवानिवृत्ति की आयु का निर्धारण, जवानों के बच्चों की पढ़ाई और मृतक आश्रितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की मांगों को लेकर सकारात्मक है और चाहता है कि उनके हित में बेहतर निर्णय लिए जाएं। कहा कि जवानों की मांगों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा,इसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।कहा कि पीआरडी जवानों के संगठनों के साथ वार्ता के साथ ही वित्त विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग जवानों की भावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करेगा। सरकार और विभाग उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। जवानों को विश्वास रखना चाहिए कि उनके हित में अच्छा निर्णय लिया जाएगा साथ ही उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह,अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी,और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top