Breaking News
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण

अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण

लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और औद्योगिक क्षेत्र में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि कभी प्रदेश में अपराध से जुड़े कारोबार की चर्चा होती थी, लेकिन अब उसी जगह उद्योग और निवेश का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण और चेन स्नैचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहा है।

अमित शाह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, बेहतर औद्योगिक नीतियों और सरकार की सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश निवेश के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड विकसित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़े निवेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और 2013-14 की तुलना में रक्षा उत्पादों के निर्यात में 56 गुना वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उत्पाद करीब 80 देशों तक पहुंच रहे हैं और उत्तर प्रदेश भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अमेठी में एके-203 राइफल का निर्माण और प्रदेश में अन्य रक्षा उत्पादों का उत्पादन औद्योगिक क्षमता में हो रहे विस्तार को दर्शाता है।

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ओडीओपी कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसके जरिए स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए राज्य में ही रोजगार और उद्यम के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने भदोही के कालीन, फिरोजाबाद के कांच, सहारनपुर की काष्ठ कला, कन्नौज के इत्र और वाराणसी की रेशमी साड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन उत्पादों की देश-दुनिया में पहचान बनी है। इसके साथ ही वाराणसी की मलाईयो, तिरंगा बर्फी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और मेरठ की गजक जैसे उत्पादों को भी बड़े बाजार से जोड़ने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश-विदेश से खरीदार और उद्यमी शामिल हो रहे हैं। इससे प्रदेश के उत्पादों के लिए नए बाजार, निवेश और व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी। 2025 के ट्रेड शो में पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने और 2,400 से अधिक एमओयू होने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्रेड शो के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top