Breaking News
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप

सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश

सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडार, कोल्ड चेन कक्ष, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रसव कक्ष, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।

प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रेग्नेंसी टेबल सहित आवश्यक उपकरणों की मांग तत्काल भेजने के निर्देश दिए। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और दवाइयों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने रजिस्टर का नियमित और सही ढंग से संधारण करने के साथ अस्पताल में किसी भी दवा के एक्सपायर न होने देने के निर्देश दिए।

मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने बेडशीट बदलने में कलर कोडिंग सिस्टम का पालन करने को कहा। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी रजिस्टर व्यवस्थित रखने तथा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन और सीरिंज का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके साथ ही अस्पताल में स्वच्छता, दवा प्रबंधन, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top