Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजे शिवालय

हरिद्वार/ऋषिकेश। सावन के पहले सोमवार पर धर्मनगरी हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश पूरी तरह शिवभक्ति में डूबी नजर आईं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर हरिद्वार और ऋषिकेश के प्रसिद्ध शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों के कपाट खुलते ही “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं।

हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थान भगवान शिव की ससुराल के रूप में जाना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक राजा दक्ष का राज्य यहीं था और सावन माह में भगवान शिव के विशेष रूप से यहां विराजमान रहने की मान्यता है। इसी कारण पूरे सावन में इस मंदिर का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं ने भीड़ से बचने के लिए सुबह होने से पहले ही मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

उधर ऋषिकेश के सोमेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव और वीरभद्र महादेव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने गंगाजल और पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश और देश की सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जबकि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें लगातार मुस्तैद रहीं। दिनभर शिवालयों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और दर्शन का क्रम चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top