Breaking News
देहरादून के भविष्य की रूपरेखा तय करने में जनता की भागीदारी, दसवें दिन भी जारी रही जनसुनवाई
अंकिता भंडारी मामले में आंदोलन तेज करने की चेतावनी, संघर्ष मंच ने सरकार और CBI पर उठाए सवाल
सरकार का बड़ा फैसला- देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान
पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट

निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से जुए/ऑनलाइन सट्टे में लगायी गयी 55690/- रूपये की नगदी, 07 मोबाइल फ़ोन तथा ताश की गड्डी हुई बरामद

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक निजी मकान में संचालित हो रहे अवैध जुए और ऑनलाइन सट्टेबाजी के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से नकदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि त्यागी मार्केट स्थित एक मकान में जुआ खिलाया जा रहा है और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55,690 रुपये नकद, ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन तथा 89 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में जुआ संचालित किया जा रहा था, वह गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन का है। पुलिस के अनुसार वह अपने घर में लोगों को ताश के जरिए जुआ खिलाने के साथ-साथ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा भी लगवाता था।

जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन से पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई को प्रेमनगर कोतवाली की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top