Breaking News
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध ‘गुरु गोरखनाथ मन्दिर’ में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने देव-आराधना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और अगाध धार्मिक आस्था ही हमारी असली पहचान है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पावन धरा पर ‘बैशी’ और ‘जागर’ जैसी विधाएं एक अनमोल सांस्कृतिक विरासत हैं, जहाँ देवताओं का आह्वान कर उनकी विशेष पूजा-आराधना की जाती है और इस भक्तिमय व दिव्य माहौल में उपस्थित होकर उनका मन अत्यंत भावविभोर और ऊर्जा से भर गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी यह पारंपरिक आस्था आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है और इसे संजोकर रखना हम सबका परम कर्तव्य है, जिसके साथ ही उन्होंने इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों, आयोजकों और क्षेत्र की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल, ग्राम प्रधान सूरज, प्रदीप, ग्राम प्रधान ज्यूला प्रकाश टम्टा, सुंदर नयाल, आनंद नेगी, पप्पू मेहरा, पूरन फर्त्याल, राजेंद्र सिंह, विजय फर्त्याल, नवीन आर्य और महेंद्र मौजूद रहे।

इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह रजवार, उपाध्यक्ष हरीश रजवार, कोषाध्यक्ष पान सिंह रजवार, रतन सिंह रजवार, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह पिलख्वाल, हरि सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह रजवार, संजय सिंह, उमा रजवार तथा पाना रजवार आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top