Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद बरामद

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान, 3.90 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, सेलाकुई थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद मकानों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग दोबारा क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास (21 वर्ष) और सुमित कुमार (27 वर्ष) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने सेलाकुई क्षेत्र में पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर सहसपुर के शंकरपुर स्थित किराये के कमरे से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बाहर गए परिवारों के बंद मकानों को निशाना बनाने के लिए वे दिन में काम की तलाश के बहाने रैकी करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी का सामान किराये के कमरे में छिपाकर रखा जाता था, जिसे धीरे-धीरे बेचकर वे अपना खर्च चलाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। वहीं, आरोपी विकास के बैंक खाते में चोरी का सामान बेचकर जमा किए गए 2.50 लाख रुपये भी फ्रीज करा दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मामले में एक अन्य सहयोगी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

चोरी की वारदातों के सफल खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम और एसओजी टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top