Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

कॉमेडी और थ्रिल का अनोखा मिश्रण लेकर आने वाली नई वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अरशद वारसी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। साइबर अपराध, अपहरण और हास्य से भरपूर यह कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ रोमांच का भी भरपूर डोज देने का वादा करती है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि गोवा क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस अधिकारी प्रीतम (अरशद वारसी) का तबादला साइबर क्राइम यूनिट में कर दिया जाता है। शुरुआत में नई जिम्मेदारी उनके लिए चुनौती बनती है, लेकिन मामला तब और गंभीर हो जाता है जब एक प्रभावशाली नेता के बेटे का अपहरण हो जाता है। जांच के दौरान सामने आता है कि अपराधी तकनीक के जानकार और बेहद शातिर हैं। ऐसे में प्रीतम को इस केस को सुलझाने के लिए पेड्रो नाम के एक प्रतिभाशाली हैकर की मदद लेनी पड़ती है।

सीरीज में कॉमेडी के साथ साइबर क्राइम की दुनिया को रोचक अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर में अरशद वारसी और पेड्रो के बीच की मजेदार केमिस्ट्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, विक्रांत मैसी एक दमदार नकारात्मक किरदार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, मोना सिंह और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा सत्यदीप मिश्रा और श्रुति मराठे भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

कॉमेडी, सस्पेंस और हाईटेक अपराध की कहानी से सजी यह वेब सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top