Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रहस्य, धोखा, सस्पेंस और बदले की कहानी की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

18 जून से होगी स्ट्रीम

यह वेब सीरीज 18 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। इसके अलावा दर्शक इसे प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियो टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकेंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

सितारों से सजी है स्टारकास्ट

‘अब होगा हिसाब’ में संजय कपूर, शहीर शेख, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि लोकप्रिय टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा इस सीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

रहस्य और संघर्ष से भरपूर है कहानी

सीरीज की कहानी पंजाब के दो भाइयों बॉबी और बंटी के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉबी अपने छोटे भाई बंटी के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करता है और उसे विदेश भेजने का सपना देखता है। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब बंटी की मुलाकात गोल्डी नाम के प्रभावशाली व्यक्ति से होती है।

कुछ समय बाद बंटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाता है। इसी दौरान इलाके से कई अन्य लोगों के गायब होने की घटनाएं भी सामने आने लगती हैं। अपने भाई को खोजने के लिए बॉबी एक ऐसे मिशन पर निकलता है, जहां उसे कई खतरनाक सच्चाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीरीज में सस्पेंस, एक्शन और भावनात्मक संघर्ष का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top