Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

 “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

 “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रचित पुस्तक “अपनापन- नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन समारोह में सहभाग किया।

इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम0 वेंकैया नायडू एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं संवेदनशीलता से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक कर्मयोगी, साधक और राष्ट्रभक्त के जीवन दर्शन की झलक है, जिसे उनके समर्पण, तपस्या और कार्यशैली में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के सफल प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज और विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top