Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

अनिल बलूनी के सारथी बने डा. धन सिंह रावत

बलूनी की जीत के लिए खूब मेहनत कर रहे डा. धन सिंह रावत

गढ़वाल सीट बनी हॉट, प्रतिष्ठा का सवाल

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। इस सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है और उनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस कारण यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए डा. धन सिंह रावत रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सही मायने में वह उम्मीदवार अनिल बलूनी के सारथी बने हुए हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी डा. धन सिंह रावत बखूबी संभाल रहे हैं।

गणेश गोदियाल का गृह क्षेत्र भी डा. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा वह चमोली जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में उनके पास पौड़ी श्रीनगर के साथ ही चमोली जिले की दोहरी चुनौती है। उनका भरसक प्रयास है कि भाजपा इन दोनों जगहों से अधिक से अधिक मार्जन से विजयी हो। इसके लिए वह अथक मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन में कई जगहों पर सभा कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top