Breaking News
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार
श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी 
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत

मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक

सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

देहरादून। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में पीआरडी स्वयंसेवकों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय मंत्री रेखा आर्या से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर पीआरडी स्वयं सेवक धरना प्रदर्शन खत्म करने पर राजी हुए।

बैठक में स्वयंसेवकों ने प्रमुख रूप से वर्षभर (365 दिन) रोजगार सुनिश्चित करने तथा होमगार्ड के समान मानदेय और डीए दिए जाने की मांग उठाई।

युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दोनों मांगों के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उसे कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि इन पर उचित निर्णय लिया जा सके। आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिनिधियों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की सहमति जताई।

इसके अलावा बैठक में खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दिए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खिलाड़ियों को विभाग में आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

साथ ही प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इसी वर्ष से कक्षाएं शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया तेज करने, 142 पदों के सृजन तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश मंमगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top